Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज: बनखंडी नाथ महादेव मंदिर पर 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ से पूर्व निकाली गई ऐतिहासिक कलश यात्रा



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

 करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध प्राचीन बनखंडी नाथ महादेव मंदिर पर शुरू हो रहे 11 दिवसीय रूद्र महायज्ञ एवं मानस वेदांत सम्मेलन का शुभारंभ रविवार को विशाल ऐतिहासिक कलश यात्रा के साथ हुआ। 


यह कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकाली गई। जिसमें करीब 300 वाहनों का काफिला, हजारों महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ मंदिर से निकलकर करनैलगंज बाजार पहुंची। 


करनैलगंज बाजार में कलश यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। यात्रा लखनऊ रोड होते हुए सरयू घाट पहुंची। करनैलगंज की यह कलश यात्रा ऐतिहासिक रही। जिसमें भारी संख्या में भीड़ और बृहद पैमाने पर कलश यात्रा की तैयारी की गई थी। 


जिसमें महंत सुनील पुरी खुद कलश को सिर पर रख कर आगे चल रहे थे। यह 11 दिवसीय रुद्र महायज्ञ रविवार से शुरू होकर 4 मई तक चलेगा। जिसमें प्रदेश ही नहीं कई अन्य प्रदेशों से भी संतों का आगमन होगा। 


30 अप्रैल को जगतगुरु शंकराचार्य नरेंद्रानंद सरस्वती और 3 मई को स्वामी अभयानंद सरस्वती का भी कार्यक्रम में आगमन है। इसके अलावा प्रतिदिन अयोध्या धाम, काशी, मथुरा और अन्य बड़े धार्मिक स्थलों पर संतों का आगमन होगा। 


कार्यक्रम की बड़े स्तर पर तैयारियां की गई हैं। कलश यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन की भारी व्यवस्था रही पूरे बाजार में कलश यात्रा को देखते हुए जाम की स्थिति बनने पर वाहनों का काफिला एक जगह रोक दिया गया था। 


कलश यात्रा में शामिल लोगों को बाजार से होकर निकाला गया। करीब 1 घंटे तक बाजार में जाम लगा रहा। यात्रा के साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जिसकी कमान कोतवाल सुधीर सिंह ने संभाल रखी थी।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे