Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:दुर्घटना को दावत दे रहे मार्गों के गड्ढे



रजनीश/  ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। अति व्यस्ततम मुख्य मार्गों के बीचो बीच वाहनों के चलने से खुदे गड्ढे किसी बड़े दुर्घटना को आमंत्रित कर रहे हैं। इस ओर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के नजरे नहीं पड़ रही हैं।

   करनैलगंज बस स्टॉप से कटरा की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग के बीचो बीच खुदे गड्ढे में फंसकर आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। अंधेरी रात में गुजरने वाले राहगीरों और दोपहिया वाहनों को काली सड़क से बिल्कुल सटे इस गड्ढे में गिरने की पूरी संभावना रहती है। यही हाल करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास है। समपार फाटक के चंद कदम दूरी पर खुदे गड्ढे में फंसकर अनगिनत लोग चोटिल हो चुके हैं। अभी हाल ही में एक गन्ना ट्राली इसी गड्ढे में फंसकर पलट गई थी। गनीमत थी कि घटना सुबह चार बजे की थी वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों के शिकायत के बावजूद इन गड्ढों को भरा नहीं जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत एसडीएम हीरालाल का कहना है गड्ढों को भरवाने के लिए संबंधित को निर्देशित कर रहे हैं।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे