पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज (गोंडा) थाना क्षेत्र के सरयूघाट पुलिस चौकी के अंतर्गत जफराफुर गाँव में एक व्यक्ति ने रस्सी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया है ।थाना क्षेत्र के जफराफुर गाँव के खुरदाबाद मजरे में सोमवार की रात हनुमान उम्र 45 वर्ष पुत्र गोपाल ने छत के चुल्ले में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।मंगलवार की सुबह जब परिजनों को पता चला तो उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सरयूघाट चौकी प्रभारी अभिषेक पांडे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोंडा भेज दिया गया है।घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

.jpeg)
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ