Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच: मासूम के दुष्कर्मी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सज़ा


                              वीडियो


सलमान असलम 

उत्तर प्रदेश के बहराइच मे 7 वर्षीय किशोर के साथ अपराकृतिक दुष्कर्म मामले मे पीड़ित पक्ष को आखिरकार न्याय के मन्दिर न्यायालय से घटना से लगभग एक साल मे  इन्साफ मिल गया है। कोर्ट ने इस मुकदमे का परीक्षण साक्ष्य की तिथि से लगभग 30 दिन के ट्रायल मे ही दरिंदे को दोषी करारा देते हुए आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। मामला बहराइच के कैसरगंज थाना क्षेत्र का है। जहां जनवरी 2022 मे दोपहर करीब 3 बजे एक 7 साल के मासूम किशोर के साथ आरोपी मुस्तफ़ा पुत्र चमन साईं ने जो की उसकी ननिहाल मे रहता है ने उसे बाग़ मे खरगोश पकड़ने के बहाने ले गया और उसके साथ अपराकृतिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मासूम ने अपनी आप बीती अपने पिता को सुनाई जिसके बाद आरोपी की गाँव के लोगों की सहायता से पकड़ा गया। इस मामले मे आरोपी मुस्तफ़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 व धारा 5m/6 पॉकसो एक्ट मे मुक़दमा दर्ज हुआ। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ विवेचक ने आरोप पत्र न्यायालय पर प्रेषित किया। इस मामले मे मंगलवार को बहराइच पॉकसो कोर्ट के न्यायाधीश वरुण मोहित निगम ने साक्ष्य की तिथि से महज 30 दिन के परीक्षण के बाद बाद आरोपी मुस्तफ़ा को जघन्य अपराध का दोषी करारा देते हुए आजीवन कारावास व एक लाख 25 हज़ार के अर्थदण्ड की सज़ा सुनाई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे