आर पी तिवारी
इटियाथोक गोंडा ! थाना क्षेत्र इटियाथोक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय पेमईपुरवा पारासराय में बीती रात में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। यहां तैनात प्रधानाध्यापक विश्वजीत यादव ने बताया कि स्कूल के समस्त कमरों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि कमरों में मौजूद समस्त सामानों को चोर ले जाने में सफल रहे। प्रधानाध्यापक ने कहा कि मामले की जानकारी विभागीय जिम्मेदारों को दी गई है और पुलिस में इसकी शिकायत की जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ