आर पी तिवारी
गोण्डा:इटियाथोक ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत एक गांव के पास नदी में नहा रहे युवक की पानी मे डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए शव को बाहर निकाला।
स्थानीय लोगो ने बताया कि लक्षणपुर लालनगर गांव झाड़ फूंक के लिए अधिक प्रसिद्ध है। प्रत्येक मंगलवार और रविवार को झाड़ फूंक के लिए यहां दूर दूर से तमाम लोग आते है।
लोगो ने बताया कि बलरामपुर देहात कोतवाली के कुकुरभुकवा गांव निवासी बलराम अपने कुछ साथियों के साथ लक्ष्मणपुर गांव में झाड़-फूंक कराने को आया था। वापस घर को लौटते समय अपने दोस्तों के साथ उजारपुरवा गांव के पास मौजूद कुवांनो नदी में नहाने लगा। नदी में गहराई का अंदाजा ना लगा पाने के कारण वह डूबने लगा।
युवक को डूबता देख लोगों ने हल्ला गुहार मचाया। मौके पर पहुंचे गांव के तैराकों ने कड़ी मसक्कत से उसे बाहर निकाला, तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के जानकारी के बाद मृतक के घर परिवार में कोहराम मच गया।
मौके पर नदी के घाट पर पहुंचे परिजनों का रोरोकर बुरा हाल रहा। घटना की जानकारी होने के बाद नदी किनारे आस पास के सैकड़ो लोग जमा हो गए। फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ