रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। मंगलवार दोपहर बाद करनैलगंज बस स्टॉप पर एक 35 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे 108 एम्बूलेंस के कर्मियों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान साधू निवासी वैसन पुरवा लालेमऊ के रूप में की गई है। घटना मंगलवार दोपहर की है, सीएचसी में तैनात 108 एंबूलेंस कर्मी प्रियस कुमार सिंह व एमटी परमानन्द श्रीवास्तव को सूचना मिली कि बस स्टाप परसपुर मोड़ के पास एक व्यक्ति बेहोसी की दशा में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबूलेंस ने वहां पड़े व्यक्ति को सीएचसी ले आई।
जहां तैनात चिकित्सक ने जांच कर बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतक के पास मिले कागजातों के आधार पर फोन किया गया तो उसकी पहचान कोतवाली इलाके की ग्राम पंचायत लालेमऊ के मजरा वैसनपुरवा निवासी साधू के रूप में की गयी। मौके पर पहुंची उसकी पत्नी अंजू ने बताया कि वह अभी एक हफ्ते पहले ही लखनऊ मजदूरी करने के लिए गए थे।
चौकी प्रभारी आशीष वर्मा ने बताया कि मृतक बीमार चल रहा था बीमारी की हालत में उसकी मौत हुई। फिर भी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ