रजनीश/ ज्ञान प्रकाश करनैलगंज(गोंडा)। कक्षा आठ उत्तीर्ण कर चुके छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। करनैलगंज के कम्पोजिट विद्यालय रामपुर टेपरा में इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाध्यापक गजाधर सिंह ने छात्र छात्राओं को जीवन में सफल होने क़े लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा के लिए जो उम्र होती है उसमें अध्ययन को नंबर एक तथा अन्य सबको दो पर रखना चाहिए। जीवन में सफल होने क़े लिए सूर्योदय से पूर्व जागरण, बड़ों को प्रणाम, माता पिता की सेवा, ईश्वर में विश्वास,गुरु का सम्मान, विद्द्यार्थी क़े 5 गुण औऱ कठिन परिश्रम करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जो बच्चे रोज स्कूल आये हैं उनके अंक ज्यादा हैं। जो जिला स्तरीय खिलाड़ी है उनका स्वास्थ्य अच्छा है अंक भी अच्छे लाये है। अतः खेल भी जीवन का जरूरी अंग है। इस अवसर पर अध्यापक जय कुमार ने कहा सभी अच्छी आदतों को बनाये रखना है, आगे बढ़ने क़े लिए मन लगाकर पढ़ें सफलता जरूर मिलेगी। अध्यापक आशुतोष, अखंड प्रताप ने भी बच्चों का उत्त्साह वर्धन किया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ