रजनीश / ज्ञान प्रकाश
करनैलगंज(गोंडा)। नगर के मौर्य नगर चौराहे पर एक युवक सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों द्वारा सीएचसी लाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक का नाम विष्णु कुमार निवासी छतई पुरवा बताया गया है। वह किसी कार्य से मौर्य नगर चौराहा गया हुआ था। चौकी प्रभारी नगर आशीष कुमार ने बताया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई ज्ञात नहीं हो सका है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ