Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:श्रीबालाजी के जन्मोत्सव पर रहेगी धूम



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। आगामी बृहस्पतिवार को तहसील इलाके के बिभिन्न मंदिरों में श्री बालाजी महाराज का भव्य जन्मोत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियां जोरों पर चल रहीं है। श्री बालाजी महाराज के 51वें जन्मोत्सव पर सोनवार धाम में विशाल भंडारा एंव शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के महंत बृज मोहन पाण्डेय ने जानकारी देते हुए कहा कि बृहस्पतिवार को विशाल शोभा यात्रा मंदिर परिसर से करनैलगंज घंटाघर होते हुए नगर के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। उसके बाद सायं 4 बजे मंदिर प्रांगण में सुन्दर कांड पाठ व सायं 7 बजे से जागरण एंव विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ नगर के साहू गेस्ट हाउस व बाल कृष्ण ग्राउंड में श्री मेहंदीपुर बाला जी सरकार का भव्य जन्मोत्सव एंव निर्धन वर कन्या का परिण्योत्स्व संस्कार का आयोजन किया जाएगा। आयोजक अंकित जायसवाल ने बताया कि सुबह 11 बजे से सुन्दर कांड पाठ प्रारंभ होगा। सायंकाल 6 बजे से छप्पन भोग एंव विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में निर्धन वर कन्या का विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे