Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को मिला 'मानवता मित्र सम्मान'



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को उनके द्वारा प्रकृति सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से लिए जा रहे मानवता की सेवा हेतु राष्ट्रहित फाऊंडेशन ट्रस्ट (राजस्थान)द्वारा 'मानवता मित्र सम्मान' प्रदान किया गया है।


उनके इस उपलब्धि से पर्यावरण सैनिकों एवं मानवता प्रेमियों में हर्ष है।इस मौके पर पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि मानव वही जो मानव के काम आए।धरती पर बढ़ते प्रदूषण कारण मानव जीवन को खतरा है।पर्यावरण की रक्षा धरती को बचाने के साथ ही सबसे बड़ी मानव सेवा है।


उन्होंने सभी से अपना मानव धर्म निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ ही लोगों के जीवन को बेहतर बनाने हेतु सत्कार्य करने की अपील की।उन्होंने कहा कि वर्तमान की सबसे बड़ी पर्यावरण प्रदूषण जैसी वैश्विक चुनौती को परास्त करने हेतु सभी को पेड़ लगाकर वनों एवं प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे