Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईसानगर थाना में आगामी त्योहार को लेकर शांति कमेटी की हुई बैठक



कमलेश

खमरिया खीरी:ईसानगर थाने में आगामी ईद के त्योहार को लेकर थानाध्यक्ष की अगुवाई में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों के साथ साथ सभी धर्मों के लोग शामिल हुए।


गुरुवार को थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में शान्ति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान थानाध्यक्ष ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि भारत त्योहारों का देश है यहां त्योहारों को सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाएं, त्योहार में किसी भी प्रकार का विवाद न करें, गांवों में होने वाली किसी भी समस्या व उत्पन्न होने वाले विवाद की सूचना पुलिस को तत्काल दें,ताकि किसी भी समस्या के गम्भीर होने से पहले ही उसे सुलझाया जा सके। 


 थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने कहा कि गांव में किसी भी प्रकार का कोई विवाद हो तो उसकी जानकारी तत्काल दें, ताकि उसका समय से समाधान कर लिया जाए। इस दौरान पुलिस कर्मियों के साथ साथ क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे