Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:श्री बालाजी सरकार के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। श्री बालाजी सरकार के जन्मोत्सव कार्यक्रम की हर तरफ धूम रही। नगर में निकली विशाल शोभायात्रा का जगह-जगह भक्तों द्वारा स्वागत किया गया। करीब एक दर्जन से अधिक मंदिरों में भंडारे का आयोजन हुआ। बृहस्पतिवार को करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम सोनवार में स्थित श्रीबालाजी धाम मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई जो दत्तनगर, हुजूरपुर रोड होते हुए करनैलगंज नगर में पहुंची।


यात्रा चौक घंटाघर होते हुए लखनऊ मार्ग होते हुए सरयू घाट गई और उसके बाद यात्रा हुजूरपुर मार्ग होते हुए पुनः ग्राम सोनवार में समाप्त हुई। यह विशाल शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शोभा यात्रा नगर में घुमाई गई सुरक्षा व्यवस्था में उप जिलाधिकारी हीरालाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नवीना शुक्ला, नायब तहसीलदार रोहित कुमार, कोतवाल सुधीर कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा की अगुवाई कर रहे थे इसी तरह पांडेय पुरवा बरगदी मोड़ चौराहे पर श्री हनुमान जी के जन्म उत्सव पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के कैलाश बाग बालाजी मंदिर में हवन पूजन अनुष्ठान के साथ भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। दूसरी तरफ श्री बालाजी मंदिर ठठराही बाजार में सुंदरकांड, अनुष्ठान, यज्ञ व श्री हनुमान जी का प्राकट्य उत्सव  बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन  बालाजी सरकार समिति के  सरदार जोगिंदर सिंह जानी एवं सहयोग द्वारा किया गया। जिसमें नगर के भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए और प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में महंत बृजमोहन पाण्डेय, मंसाराम पटवा, विनोद पाण्डेय, बबलू पाण्डेय, शुभम पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, मनीष तिवारी, राहुल तिवारी, दिवाकर पाण्डेय, लालबाबू मिश्रा, विकास मिश्रा, अरविन्द शुक्ल, अतुल कुमार, पिंकू पाण्डेय सहित सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे