Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दैत्य दानवों के संहार के लिए अवतार लेते हैं भगवान्:आचार्य आनन्द



कुलदीप तिवारी 

लालगंज-प्रतापगढ़। इलाके के मिश्रपुर लीलापुर में चल रही श्रीमदभागवत कथा में कथाव्यास आचार्य आनंद शुक्ल ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की विस्तार से कथा सुनायी। कथा व्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कंस के कारागार में हुआ तो मां देवकी व पिता वासुदेव की बेड़ियां खुद से खुल गयी।


 बंदी रक्षक अचेत हो गये। कारागार का ताला भी खुल गया। वहीं श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनते ही पाण्डाल में श्रद्धालु खुशी मे नाचते गाते नजर आये। नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, जैसे बधाई गीत से पाण्डाल और भक्तिमय हो उठा दिखा। कथाव्यास ने बताया कि पृथ्वी पर दुष्टों का अत्याचार बढ़ता है तो भगवान उसे दूर करने के लिए अवतार लेते हैं। दैत्य दानवों के संहार के लिए हर युग में भगवान ने धरती पर अवतार लिया है। 


मुख्य आयोजक सूर्य नारायण तिवारी लल्ला व विजयलक्ष्मी देवी ने रोली चंदन से व्यासपीठ का पूजन किया। कार्यक्रम का आयोजन चंद्रप्रकाश तिवारी राजू तथा संयोजन दुर्गेश तिवारी अंकित ने किया। 


इस मौके पर अखिलेश त्रिपाठी, मुन्ना, सर्वेश, योगेन्द्र तिवारी, रत्नेश, देवेन्द्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे