Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: पुरानी रंजिश को लेकर सीने में मारी गोली, गंभीर


                        वीडियो


कृष्ण मोहन 

गोण्डा:पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने गोली मार कर लहूलुहान कर दिया । गोली पीड़ित के सीने में लगी जिससे वह बदहवास हो गया। आनन फानन में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज जारी है।बताया जाता है कि पीड़ित ट्रैक्टर में डीजल डालकर अपने घर वापस जा रहा था कि, घात लगाए युवकों ने गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है।


कहां का है मामला

गोंडा जिले के देहात कोतवाली के गांव हरखापुर निवासी चंद्रकांत दुबे को घात लगाए युवकों ने उस समय गोली मार दिया। जब वह अपने खेत में चल रहे ट्रैक्टर में डीजल डालकर घर वापस जा रहे थे। गोली उनके सीने में लगी वह बदहवास होकर वहीं पर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनने पर आसपास के लोग दौड़े। तब तक हमलावर घटना को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


क्या थी रंजिश

 घायल युवक के भाई चंद्र मोहन दुबे ने बताया कि कृष्ण प्रताप यहां डकैती पड़ी थी। पिता की हत्या हो गई थी। उसमें हम मुलजिम थे। हमसे उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। उन्हीं लोगों ने घात लगाकर मेरे भाई को गोली मारी है। 


बोले पुलिस अधीक्षक

पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि गोलीकांड में जिन को आरोपी बनाया गया है वे पुराने वादी लोग हैं, जिनके मामले में दोनों को सजा हुई, कुछ परिस्थितिक साक्ष्य ऐसे मिले हैं जिससे घटना की जांच के बाद ठीक कुछ कहा जा सकता है, इसमें संदिग्ध लग रहा है जांच के लिए टीमे लगा दी गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे