Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छात्र योगेश को मिला खेल गौरव सम्मान



स्वदेश सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में वंदना सभा मे किया गया सम्मानित

आनंद गुप्ता 

महराजगंज रायबरेली: खेल के माध्यम से हमारा स्नायु तन्त्र मजबूत होता है। शरीर  में साहस एवं जोश का संचार होता है जीवन में निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।छात्र योगेश ने लम्बी कूद, 100 मीटर दौड़ एवं 10 किमी मैराथन में प्रथम स्थान पाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। तीन स्वर्ण पदक प्राप्त करना विद्यालय ही नहीं रायबरेली जनपद के लिए गौरव की बात है।


खेल गौरव सम्मान से विभूषित करते हुए यह विचार देवेन्द्र बहादुर सिंह पूर्व सैन्य अधिकारी एवं सम्प्रति सह जिला संघचालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायबरेली ने भैया योगेश के सम्मान में विद्यालय की वन्दना बेला में कहे।

विद्यालय की वन्दना बेला में दिया गया खेल गौरव सम्मान

इस अवसर पर मातृ संगठन के जिला कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख रमेश अवस्थी ने योगेश की तुलना भगवान वासुदेव योगेश्वर श्रीकृष्ण से करते हुए कहा कि छात्र ने काफी विपन्न स्थिति में भी खेल में पूर्ण रुचि से सहभाग किया। 


आज इनका चयन राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होना हमारे पूरे महराजगञ्ज के लिए गौरव की बात है ऐसे बच्चों के लिए किसी भी प्रकार का अभाव नहीं होगा। हम सभी मिलकर सहयोग करेंगे। सभी को उत्साहित करते हुए कहा कि सभी में प्रतिभा होती है बस स्वयं को पहचानो आगे बढ़ो, प्रकृति आपका स्वागत करने के लिए पलकें बिछाकर प्रतीक्षा में है, आवश्यकता है पहला कदम बढ़ाने की।  


कभी असफलता से न घबराओ, अपने ऊपर दृढ़ विश्वास आपको अवश्य विजय दिलाएगा। भगवतभाव से भैया का अभिनन्दन करते हुए विद्यालय के पूर्व छात्र एवं नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रभात जायसवाल उर्फ बन्नू ने योगेश को नकद राशि ₹ 2100/- प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा :-  ज्ञान, चरित्र एवं अनुशासन की त्रिवेणी से शिक्षा तीर्थराज प्रयाग बनती है। 



हम सभी को नित्य समय पालन करते हुए अपने लक्ष्य का स्मरण कर कार्य में जुटना है। सफलता अवश्य मिलेगी ऐसा दृढ़ विश्वास रखें। पाठ्यचर्या के अतिरिक्त समाजोपयोगी व अन्य सहगामी क्रियाकलापों खेल आदि में भी रुचि बढ़ाएं। इससे मस्तिष्क का समग्र विकास होता है। सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए योगेश को शुभ कामनाएं दीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे