Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिक्षक राष्ट्र का कुशल शिल्पकार:धीरेंद्र सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां(खीरी)जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज में उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई।उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र का कुशल शिल्पकार है।शिक्षक राष्ट्र व समाज का सजग प्रहरी है।वह स्वर्णिम भविष्य का सृजक है।उत्तरप्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शिक्षकों के हितों के लिये सतत प्रयासरत है।


विद्यालय के प्रधानाचार्य व संगठन के प्रांतीय पार्षद कृष्ण अवतार भाटी ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र रूपी उपवन का श्रेष्ठ माली है।एक प्रतिभाशाली राष्ट्र के निर्माण में शिक्षक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक ही राष्ट्र के भविष्य को सजता व सँवारता है।जिला उपाध्यक्ष शालिनी चौधरी ने कहा कि संगठन में ही ताकत होती है।


संघे शक्ति कलयुगे के माध्यम से हम संगठन को गतिमान कर सकते हैं।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शाखा मंत्री आकृति गुप्ता ने किया।


इस अवसर पर माया वर्मा,कृतिका वर्मा,सविता देवी,अर्चना शुक्ला, रचना मिश्रा, अखिलेश वर्मा,अवधेश वाजपेयी व अतुल सिंह की सार्थक उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे