महराजगंज:सूरज राय क्रय-विक्रय केंद्र फरेंदा का चुने गए अध्यक्ष ,बधाईयों का लगा तांता | CRIME JUNCTION महराजगंज:सूरज राय क्रय-विक्रय केंद्र फरेंदा का चुने गए अध्यक्ष ,बधाईयों का लगा तांता
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

महराजगंज:सूरज राय क्रय-विक्रय केंद्र फरेंदा का चुने गए अध्यक्ष ,बधाईयों का लगा तांता



उमेश तिवारी

महराजगंज जिले के क्रय-विक्रय केंद्र फरेंदा के हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर सूरज राय के निर्वाचित होने पर उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी गई।

मालूम हो कि आज महराजगंज जिले के क्रय-विक्रय केंद्र फरेंदा में अध्यक्ष पद का चुनाव था। चुनाव को लेकर आज सुबह से ही केन्द्र पर काफी गहमागहमी रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का भारी बंदोबस्त था। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गया।

इस दौरान अध्यक्ष पद पर सूरज राय को विजयी घोषित किया गया। उनके अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर उन्हें फूल माला पहनाकर बधाई दी गयी।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से त्रिपुरारी पांडे, अरविंद त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, अखिलेश त्रिपाठी सहित तमाम भाजपा नेता मौजूद रहे।

बता दें कि सूरज राय नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी के बेहद करीबी बताए जाते हैं। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे