Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सूर्य के चारों ओर दिखा अद्भुत नजारा, बना कौतूहल का विषय



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ जिले में दिन में लगभग 11.10 बजे के बाद आज आसमान में ऐसा अद्भुत खगोलीय नजारा दिखाई दिया। जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ नजर आया। विज्ञान की भाषा में इस घटना को 'सन हेलो' कहा जाता है।



 चर्चाओं के अनुसार यह आसमान में कभी-कभी दिखने वाला अद्भुत नजारा है। इसमें सूरज के चारों ओर एक इंद्रधनुषीय घेरा बन जाता है। आकाशीय वातावरण में मौजूद बर्फ के असंख्य क्रिस्टलों में से जब सूरज की रोशनी परावर्तित होती है तो 'सन हैलो' का खगोलीय नजारा दिखाई देता है। 


जिससे सूरज के चारों ओर एक छल्ले जैसी आकृति बन जाती है जिसे "सन हेलो" कहा जाता है। जो एक वायुमंडलीय घटना है। कहा जाता है कि जब सूरज धरती से 22 डिग्री के कोण पर होता है तो आसमान में मौजूद "सिरस क्लाउड" (ऐसे बादल जिनकी परत काफी पतली हो) में मौजूद पानी और बर्फ के कणों से होने वाले परावर्तन की वजह से ऐसी आकृति दिखाई देती है। 


भारत में इस तरह की खगोलीय घटना काफी दुर्लभ है। आज की यह खगोलीय घटना लोगों में कौतूहल का विषय बनी रही।

Below Post Ad

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे