ईद के त्योहार को लेकर ईसानगर थानाध्यक्ष ने सीओ की अगुवाई में किया फ्लैग मार्च



कमलेश 

ईसानगर खीरी:धौरहरा सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी पीपी सिंह ने शनिवार को ईद का त्यौहार शांतिपूर्ण मनाने के लिए ईसानगर थानाध्यक्ष के साथ रात में क्षेत्र के कई क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का संदेश दिया है। वही थानाध्यक्ष ने समस्त हल्का इंचार्जों को क्षेत्र में बने रहकर अराजकतत्वों पर नजर रख कार्रवाई करने के आदेश दिए है।


धौरहरा सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी पीपी सिंह शुक्रवार को रात में ईसानगर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी के साथ आगामी ईद के त्योहार को लेकर पुलिस फोर्स के साथ कस्बा ईसानगर समेत अन्य क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकालकर ईद का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का संदेश दिया।


फ्लैग मार्च निकलने के दौरान थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पूरी सर्किल में लोगों में कानून व्यवस्था सुदृण बनाये रखने के लिए पैदल गश्त के साथ साथ फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है।इलाके में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाने व अपराधियो में भय व्याप्त करने के लिए समय समय पर पैदल मार्च किया जाता है।


 जिससे क्षेत्र में शांति कायम रहे। यही नही थानाध्यक्ष ने सर्किल के सभी प्रभारियों को भी अपने अपने क्षेत्र में पैदल गस्त कर अराजकतत्वों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने