Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा के 3 नगरपालिका और 7 नगर पंचायत में गहमागहमी के बीच 64.23 प्रतिशत हुआ मतदान



पं बागीस तिवारी

गोण्डा: तीखी नोकझोंक के बीच मतदान शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो गया। इस दौरान 64.23 प्रतिशत वोट पड़े। जिले में मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। इसके लिए 14 जोनल और 37 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी। डीएम एसपी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे थे।


गोण्डा जनपद के तीन नगरपालिका और सात नगर पंचायत में आज गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। शहर की सरकार बनाने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान तेज धूप के कारण दोपहर में बूथ सुने हो गए। मतदान प्रतिशत के आंकड़ों पर नजर डालें तो सुबह 9 बजे तक 11.86 मतदान हुआ। फिर दोपहर 11 बजे तक 23.86 प्रतिशत हुआ।


 इसके बाद अत्यधिक धूप होने के कारण मतदान केंद्रों के बूथ सुने पड़ गए। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ नहीं दिखाई पड़ी। इस दौरान दोपहर 1 बजे तक 37.05 प्रतिशत मतदान शाम 3 बजे तक 51.92 प्रतिशत मतदान शाम 5 बजे तक 61.82 प्रतिशत मतदान इसके बाद मतदान समाप्ति तक जिले भर के 10 निकायों को मिलाकर 64.23 प्रतिशत मतदान हुआ।



निकाय वार मतदान प्रतिशत पर एक नजर

नगर पालिका परिषद, गोण्डा 51.68 प्रतिशत नगर पालिका परिषद, करनैलगंज 64.29 प्रतिशत नगर पालिका परिषद, नवाबगंज 73. 37 प्रतिशत नगर पंचायत, बेलसर 63.63 नगर पंचायत, तरबगंज 63. 07 नगर पंचायत, मनकापुर 66.59 नगर पंचायत, धानेपुर 57.99 नगर पंचायत,खरगूपुर 69.05 नगर पंचायत, कटरा 67.43नगर पंचायत, परसपुर 65.15 जनपद का कुल मतदान प्रतिशत 64.23 है।


फैक्ट फाइल

जिले की 10 निकायों के लिए आज मतदान संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद के लिए 103 और सभासद पद के लिए 865 प्रत्याशी का भाग्य मत पेटीका में बंद हो गया हैं। इस दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह रहा। जिले के 3 नगरपालिका और 7 नगर पंचायत हैं। जहाँ कुल 173 वार्ड और 114 मतदान केंद्र और 323 बूथ मतदान के लिए बनाए गए थे। यहां पर कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 62 हजार 389 थी। जिसमें 138484 पुरुष मतदाता और 123905 महिला मतदाता रही है।


नगर पालिका नवाबगंज में सर्वाधिक मतदान

गोण्डा में मतदान समाप्त हो चुका है। यहां की जनता ने घर से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान किया है। मतदान प्रतिशत के हिसाब से बात करें पूरे जनपद में 64.23 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर पालिका परिषद नवाबगंज में  सबसे अधिक 73.37 प्रतिशत मतदान हुआ है।


शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर डीएम ने दिया बधाई

जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार ने जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न होने पर मतदाताओं कर्मचारियों और मीडिया कर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिलेभर में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गया। मत पेटिका को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर जिले के तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायत को मिलाकर 64.23 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे