Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज :आलोक के मुख्य स्थायी अधिवक्ता बनने पर अधिवक्ताओं ने जताई गई खुशी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। लक्ष्मणपुर क्षेत्र के रघवापुर निवासी अधिवक्ता आलोक त्रिपाठी को सरकार द्वारा इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुख्य स्थायी अधिवक्ता बनाए जाने से यहां वकीलों में खुशी का माहौल देखा गया। 


आलोक त्रिपाठी के मुख्य स्थायी अधिवक्ता बनाए जाने को लेकर उनके गांव रघवापुर मंे भी लोगों मे प्रसन्नता देखी गयी। संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल, अधिवक्ता सुरेश मिश्र मदन, पूर्व अध्यक्ष विकास मिश्र आदि ने साथी अधिवक्ता के चयन को तहसील बार के लिए गौरवपूर्ण कहा है। 



वहीं रघवापुर गांव के रवि पाण्डेय, उमेश पाण्डेय, योगेश ओझा, मनोज दुबे, दिनेश मिश्र, आशीष पाण्डेय, रोशन मिश्र, सूरज चतुर्वेदी, नितिन पाण्डेय ने भी आलोक के मुख्य स्थायी अधिवक्ता मनोनीत होने को गांव तथा क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि करार दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे