Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आर्मी जवान का शव गांव में पहुंचते ही मची चीख पुकार, ग्रामीणों के छलके आंसू



उमेश तिवारी 

महराजगंज : पनियरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पनियरा के कृष्णा नगर टोले में आर्मी जवान का पार्थिव शरीर गांव में पहुंचते ही पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया। 



जो जिस हाल में थे शव का अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े। जिला प्रशासन के आला अधिकारी और क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह नवनिर्वाचित चेयरमैन उमेश चंद जायसवाल सहित आर्मी के जवान और पुलिस के जवानों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।


पैरा कमांडो दिनेश सिंह के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए रोहिन नदी के भौराबारी घाट पर सैनिक सम्मान के साथ ले जाया गया। 


जहां गार्ड आफ आनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पनियरा से भौराबारी घाट तक लोगों का तांता लगा रहा। 


शव के पीछे हजारों की संख्या में लोग मृतक सैनिक दिनेश सिंह का नारा लगाते हुए पैदल व मोटरसाइकिल तथा चार पहिया वाहनों से शमशान घाट तक लोगों का हुजुम देखते बन रहा था।


पहली बार भौरा बारी घाट पर इतनी बड़ी संख्या में लोग मृतक सैनिक कोश्रद्धांजलि देने उपस्थित थे जो चर्चा का विषय था। उपस्थित लोगों में जिन्होंने मृतक सैनिक को चक्र पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया। 



उसमें क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, एसडीएम सदर मोहम्मद जसीम, सूबेदार मेजर गोपी गुरुंग, सीओ सदर अनुज कुमार सिंह, सुबेदार रमेश सिंह यादव, सतीश सिंह, पनियरा थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह फोर्समय, नव निर्वाचित चेयरमैन पनियरा उमेशचंद्र जायसवाल, भाजपा महामंत्री बबलू यादव, शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह मण्डल अध्यक्ष मुजुरी, वीरेंद्र सिंह प्रधान, सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे