Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा: एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव



पं बागीस तिवारी

 गोंडा।पूर्व मुख्यमंत्री के चाचा तथा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शिवपाल यादव बुधवार को जनपद गोंडा के कस्बा इटियाथोक में समाजवादी पार्टी के एक कद्दावर नेता सुरेश शुक्ल के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। 


कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान शिवपाल यादव ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि मौजूदा प्रदेश सरकार विकास सहित आम जनमानस की सुरक्षा व कानून व्यवस्था में एकदम फेल है।ऐसे में विपक्ष जब जनता की आवाज उठाता है तो भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को समाप्त करने पर तुली है।और फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। 


वही जनतरमंतर पर लगातार धरना दे रहे पहलवानों की विषय पर शिवपाल यादव ने कहा कि जो देश की गरिमा और धरोहर माने जाते हैं।युवा वर्ग खिलाड़ी आखिर इनकी आवाज को सरकार कब तक नजरअंदाज करती रहेगी।


 शिवपाल यादव ने अमेठी में हुई घटना पर अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि हर मुद्दे पर फेल भाजपा की सरकार बौखलाई हुई है।और बदले की भावना से काम करते हुए फर्जी मुठभेड़ में लोगों को मारा जा रहा है। कन्हीे बुलडोजर तो कन्ही गोली पूरे प्रदेश में त्राहिमाम मचा हुआ है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है समय आने पर जनता ने करारा जवाब देगी।


 सपा के राष्ट्रीय महासचिव का पूर्व सपा से विधान सभा प्रत्याशी गोंडा सूरज सिंह और सपा जिला अध्यक्ष अरशद हुसैन के नेतृत्व में जगह-जगह सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भव्य स्वागत किया। शिवपाल यादव ने कहा कि आज रामपुर जिले की स्वार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में जनता को वोट डालने नहीं दिया जा रहा है। 


जो लोग वोट डालने आ रहे हैं, उनके पर सीधे सीधे लाठी चल रही है। कार्यक्रम में बब्लू मिश्र, आई टी सेल मीडिया प्रभारी पंडित राजेश मिश्रा, बाबू खां, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, राहुल, पूर्व एम एल सी महफूज खां, पूर्व महा सचिव सपा राजेश दीक्षित, महिला नेता किशलय तिवारी, डॉक्टर अंजू वर्मा, पूर्व एम एल सी रणविजय सिंह, जयसेन सिंह मनकापुर सहित सैकड़ों लोग एकत्रित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे