Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:एक घर में चोरों ने उड़ाए नगदी व जेवर



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। चोरों ने एक घर से लाखों के जेवर व कीमती सामानों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। 


कोतवाली क्षेत्र के गोनवा सूबेदार पुरवा निवासी मुनीश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके घर रात 12 से 2 बजे के बीच चोर छत पर चढ़ गए। इस दौरान घर के सदस्य नीचे सोए हुए थे। 


छत पर बने कमरे का ताला तोड़कर कमरे के अंदर घुस गए। वहां रखी अलमारी, बॉक्स का भी ताला तोड़ दिया। उसमें रखे जेवर व अन्य कीमती सामान,बर्तन ज़िन्दगी कपड़े सब चोर उठा ले गए।


 चोरों ने इसी के बगल दो अन्य घरों में भी बल्ली लगाकर जाने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे। चोरी होने का पता तब चला जब घर की महिला सदस्य सुबद छत पर गई।



 देखा तो वहां सामान बिखरा पड़ा था और ताला अलग टूटा पडा था। पीड़ित की माने तो चोर पेड़ के सहारे या अन्य किसी सहारे  छत पर चढ़े थे। पीड़ित ने करीब पांच लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है। कोतवाल सुधीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिए गया है। जांच उपनिरीक्षक शादाब आलम को सौंपी गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे