कर्नलगंज पुलिस में संपत्तियों को हड़पने की साजिश में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज | CRIME JUNCTION कर्नलगंज पुलिस में संपत्तियों को हड़पने की साजिश में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज पुलिस में संपत्तियों को हड़पने की साजिश में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज कोतवाली पुलिस ने थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम बलमत्थर निवासी महिला लक्ष्मी सिंह पत्नी हरि नाम सिंह की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करने, संपत्तियों को हड़पने की साजिश, घर में घुसकर मारपीट करने सहित 10 संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। 


महिला का आरोप है कि ग्राम बलमत्थर में तीन अलग-अलग गाटा संख्या की भूमि भूमि धरी यशोदा देवी पत्नी नेपाल सिंह की थी। जिनकी मृत्यु के बाद वरासत के माध्यम से उनके एकमात्र पुत्र बघेल सिंह के नाम दर्ज हुई और बघेल सिंह उसे भूमि पर अपनी माता यशोदा देवी के साथ काबिज थे।



 मार्च 2009 में उसने बैनामा कराया और भूमि पर काबिल हो गई। महिला का आरोप है कि उसके क्रय की गई भूमि पर छल कपट, धोखा एवं षड्यंत्र के तहत एक महिला को नेपाल सिंह की पुत्री साबित करते हुए जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा लिया गया और नवंबर 22 में उसे फर्जी दस्तावेज के आधार पर उसकी भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जाने लगा। 



जब उसने मना किया तो गाली गलौज करते हुए फौजदारी पर आमादा हो गए। उसके घर में घुसकर मारपीट की गई। पुलिस ने सरला सिंह व अमरनाथ सिंह उर्फ नेपाल सिंह निवासी महनौरा जिला उन्नाव, बेबी सिंह निवासी ग्राम बलमत्थर, गिरजा शंकर सिंह व वेद रतन सिंह निवासी ग्राम कमालपुर करनैलगंज के विरुद्ध धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी, 504, 506, 352, 147 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। 



कोतवाल सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है मामले की विवेचना कराई जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे