Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा केंद्र के 9 वर्ष एवं प्रदेश के 6 वर्ष पूर्ण होने पर निकाली गई बाइक रैली



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर केन्द्र में नरेन्द्र मोदी की सरकार के 9 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने तथा राज्य सरकार के 6 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण करने के उपलक्ष्य में बाइक यात्रा का आयोजन पूरे देश भर के युवा मोर्चा द्वारा किया जा रहा है।



 इस यात्रा के माध्यम से केंद्र एवम राज्य सरकार के द्वारा किए गए कार्यों एवम योजनाओं की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का कार्य युवा मोर्चा के 50 कार्यकर्ताओं द्वारा 25 बाइक के माध्यम से जनपद के सभी सातों विधानसभा के 30 सांगठनिक मंडलों में बाइक यात्रा के माध्यम से जनता तक पहुंच कर सरकार की योजनाओ के विषय में जनता तक संवाद स्थापित करना है। 



मंडलों में रात्रि प्रवास कर लाभार्थियों से सम्पर्क भी स्थापित करना है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुमान सिंह के नेतृत्व में निकाली गई बाइक यात्रा का शुभारंभ भाजयुमो कार्यालय बाबागंज प्रतापगढ से सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, सांसद संगम लाल गुप्ता तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विमलेश पटेल द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। 



प्रथम दिवस की यात्रा शिवसत, दीवानगंज होते हुऐ सराय दलीय में रात्रि विश्राम होगा। फिर दुसरे दिन वहा से निकल कर 5 दिन प्रवास करेगे। मुख्य रुप से जिला महामंत्री नितीश, सुजीत, मनोज, शैलेष, मदन पाल, शुभम, अंकित सिंह बच्चा, पंकज, रोहित, अविनाश सिंह, रजनीश शुक्ल, रितेश, सर्वेश्वर, ऋषभ आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे