Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, कोहराम



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। साउण्ड सिस्टम में तार जोड़ने के दौरान करंट की चपेट मे आने से युवक की मौत हो गयी। घटना से परिजनों मे कोहराम मचा है। लीलापुर थानार्न्तगत हदिराही सुक्खा का पुरवा निवासी अटठाईस वर्षीय जवाहर लाल वर्मा शुक्रवार को अपने बेटे के निकासन पर कार्यक्रम आयोजित किया था। सुबह दरवाजे पर लगे साउण्ड सिस्टम में विद्युत कनेक्शन देने के लिए वह तार जोड़ रहा था। इसी दौरान अचानक तार मे उतरे करंट की चपेट मे आ गया। आननफानन मे परिवार के लोग उसे लेकर ट्रामा सेण्टर लालगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जवाहर लाल को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। दरवाजे पर चल रहे खुशी का कार्यक्रम मातम मे बदल गया। हादसे से मृतक की पत्नी कंचन समेत परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के एक पुत्री आयशा 06 व ग्यारह माह का नवजात बेटा हैं। मृतक जवाहर लाल वर्मा मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। परिवार के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिये गांव मे ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे