Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलियाकलां:मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन



आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पलिया कोतवाली पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान मौजूद महिलाओं को महिला आरक्षियों ने सरकार द्वारा महिलाओं के हित व सुरक्षा में चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। कोतवाल पीके मिश्रा ने आयोजित चौपालों में पहुंचकर जायजा लिया साथ ही कानूनी जानकारियां दीं।



उच्चाधिकारियों के निर्देशन के तहत पुलिस के द्वारा इन दिनों महिला सशक्तिकरण को लेकर गांवों व शहरों में चौपाल लगाकर महिलाओं को महिलाओं के हित व सुरक्षा में चलाई जा रहीं सरकार की योजनाओं की जानकारियां देने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर कोतवाल पीके मिश्रा की अगुवाई में पलिया कोतवाली क्षेत्र के गांव मलिनियां, पटिहन व पकरिया आदि गांवों में महिला पुलिस बल के द्वारा चौपाल का आयोजन किया गया।



 आयोजित चौपाल में मौजूद महिलाओं को प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे महिला सशक्तिकरण अभियान की बारे में जानकारी देते हुए सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही मिशन शक्ति में निहित उद्देश्यों जैसे महिलाओं एवं बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों, उनकी सुरक्षा, उनके अधिकारों एवं  साइबर अपराधों के संबंध में शासन द्वारा जारी विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं से उनकी समस्या के बारे में भी जानकारी हासिल की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे