Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज में डीएम के निर्देश का हुआ कुछ यूं असर, झंडी के साथ रख दिया पत्थर



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने करनैलगंज नगर में सड़क पर गड्ढे को भरने के लिए तत्काल प्रभाव से निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर गड्ढे के ऊपर पत्थर डाल दिया गया। 



फिर भी दुर्घटना की संभावनाएं बनी हुई है। शनिवार को कई क्राइम जंक्शन में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर जिलाधिकारी ने तत्काल सड़क के किनारे गड्ढे को भरने के निर्देश दिए। 



जिस पर नगर पालिका के कर्मचारियों ने गड्ढे को पत्थर से ढक दिया। जबकि अभी भी वह दुर्घटना का सबब बना हुआ है। किसी भी वाहन के उस पत्थर पर चढ़ने की स्थिति में दुर्घटना की संभावना अभी भी बनी हुई है। 



ईओ प्रियंका मिश्रा का कहना है कि अभी तत्काल प्रभाव से पत्थर डाल दिया गया है उसे जल्द ही सही करा दिया जाएगा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे