Type Here to Get Search Results !

Below Post Ad

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा कार्यालय पर हुआ सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़:मोदी सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी प्रतापगढ़ जिला कार्यालय पर सोशल मीडिया संवाद कार्यक्रम जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आज की इस युग में सोशल मीडिया की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। 



सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की 9 वर्ष की सभी उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य आप सभी सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को करना है।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश महामंत्री/राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि मोदी सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां को विस्तृत रूप से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर प्रचार प्रसार करना है एवं ऐसे महत्वपूर्ण लोगों को अपने साथ जोड़ना है जो कि सोशल मीडिया पर भाजपा की विचारधारा से सहमत हैं और उनके माध्यम से योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। 


आदित्य प्रसाद ने घर-घर संपर्क के माध्यम से संपर्क से समर्थन अभियान की शुरुआत 9090902024 पर मिस काल करा कर किया।

कार्यक्रम के संयोजक रहे जिला मंत्री रामजी मिश्रा ने एलईडी स्लाइड के माध्यम से उपस्थित सभी सोशल मीडिया वॉलिंटियरों को भाजपा सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियां बताई एवं जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।


प्रमुख रूप से कार्यक्रम में संगमलाल गुप्ता सांसद प्रतापगढ़ , राजेन्द्र प्रसाद मौर्य विधायक सदर , शिव प्रकाश सेनानी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,पवन गौतम जिला महामंत्री, अशोक मिश्र, सोशल मीडिया के जिला संयोजक, विधानसभा/मंडल संयोजक/सहसंयोजक और सोशल मीडिया वालेंटियर मौजूद रहे ।उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Mega Grid

5/vgrid/खबरे