Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सपा से विक्रम यादव बनाए गए नौतनवां विधानसभा अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

 


उमेश तिवारी

 महराजगंज :विक्रम यादव को समाजवादी पार्टी का नौतनवां विधानसभा  अध्यक्ष बनाए जाने से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।



मंगलवार को समाजवादी पार्टी नेता बैजू यादव के नेतृत्व में विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव का समाजवादी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने फूल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।



इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि विक्रम यादव को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत किए जाने से समाजवादी पार्टी, संगठन काफी मजबूत होगा। इनके नेतृत्व में कार्यकर्ता काफी उत्साह के साथ कार्य करेंगे।


विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव को बधाई देने वालों में मुख्य रुप से सपा जिलाध्यक्ष महराजगंज विद्यासागर यादव, वरिष्ठ नेता श्रवण पटेल, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजू दुबे, बैजू यादव,जिला पंचायत सदस्य राम आशीष यादव, रंजीत यादव ग्राम प्रधान, रघुबर यादव ,युजनन सभा जिलाध्यक्ष अमरजीत सहानी, राम सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे