Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शादी में जयमाल स्टेज पर पहुंच कर बिना जयमाला पहनाए लौटी दुल्हन, बिन ब्याहे लौटी बारात



डेस्क:सहालग का दौर चल रहा है, संस्कारिक व मांगलिक कार्यक्रमों व कार्यक्रमों के बाद नित एक से बढ़ कर एक मामले सामने आ रहे है। इस मामले में शादी के लिए लड़का चुनने वाले परिजनों की गलती सामने आई है, जहां वे पुत्री के विचारों को नही समझ सके और रिश्ते को मंजूरी दे दी। जिससे रिश्ता परवान चढ़ने से पूर्व ही टूट गया।




कहां का है मामला 

मामला उत्तर प्रदेश के कौशांबी के पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां स्टेज पर पहुंचते ही दुल्हन ने पति को नकार दिया। स्टेज से उतर कर घर में चली गई जिससे हड़कंप मच गया।




पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव में 29 मई को शादी समारोह का आयोजन किया गया था। जिले के चरवा थाना क्षेत्र से सज धज कर बारात आई थी। इधर वधू पक्ष के घर पर शादी समारोह की खुशियां मनाते हुए सब नाच गाने में मस्त थे। दुल्हन भी राजकुमारी बन कर अपने राजकुमार के सपने देख रही थी। 



वो समय अब लड़की के दरवाजे पर मौजूद था, लड़का भी सपने की राजकुमारी से मिलने के लिए बेताब था। कि अचानक लड़की स्टेज पर सहेलियों संग हाथ में वरमाला लिए पहुंच कर लौट आई। जिससे सब के सब आश्चर्य में पड़ गए। लोग कुछ समझ पाते उससे पहले लड़की अपने घर घुस गई।




लड़की ने किया खुलासा

लड़की के पीछे पीछे परिजन भी भागे…अब तो सबको यह जानने की उत्सुकता थी कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे वह स्टेज से बिना वरमाला पहनाया ही लौट आई। परिजनों द्वारा लड़की ने ऐसा खुलासा किया कि सबके पांवों तले जमीन खिसक गई। लड़की ने कहा कि लड़के की उम्र ज्यादा और रंग सांवला है। 




बिन ब्याहे लौटी बारात

मतलब साफ था लड़की ने शादी से इंकार कर दिया था, वर वधू पक्ष के परिजनों के सारे के सारे अरमान टूटते नजर आ रहे थे। रात भर दोनों पक्ष के लोगों ने लड़की को मानने का अथक प्रयास किया लेकिन किसी की एक न चली। लड़की अपने बात पर अड़ी रही । 



शायद उसे अपने सपनो के राजकुमार जैसे दूल्हे की ही दरकार थी। दोनों पक्षों में पूरी रात पंचायत हुई। लेकिन कोई कर भी क्या था। जिसको दुल्हन बनना था,उसने सांवले लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया था। अंतः बारात बिन व्याहे लौट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे