Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनकापुर के आरपी इंटर कालेज में मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री, डबल इंजन सरकार को लेकर कही यह बात



दिनेश कुमार 

गोंडा। कंस को मारने का जिस प्रकार से ग्यारह वर्ष के बालक गोपाल कृष्ण ने काम किया था। उसी प्रकार से यह सरकार आतंकवादियो, अपराधियों को मारने का काम कर रही है।वही गरीबो के उत्थान के लिए मदद कर रही है। 



इसी उत्तर प्रदेश के लोगों ने भगवान गोपाल कृष्ण संदीप वन आश्रम में पहुंचाने का काम किया था।


आज देश के पीएम मोदी और प्रदेश के सीएम योगी की जो डबल इंजन की सरकार है। वह राम मंदिर बनाने के साथ साथ देश व प्रदेश का विकास कर रही है। 



आज दूसरे देश के लोग भी मोदी के लिए पलके विछाये बैठे। यह बातें नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याणक जनसभा के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन सिंह यादव ने आर इंटर कालेज मनकापुर के मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए कही।


कार्यक्रम का संचालन भाजपा के  जिला महामंत्री  राकेश तिवारी ने किया।





बीजेपी जैसा नही देखा नेतृत्व: सांसद 

सांसद कीर्तिवर्धन ने कहा कि हमें कुर्ता ,पायजामा पहने तीस वर्ष हो रहे है लेकिन भाजपा जैसी सरकार तथा मोदी व योगी जैसा नेतृत्व नही देखा। 



कार्यकर्ता देव तुल्य है जिन्होने इनका सम्मान नही किया अथवा गरीबो का काम न करने वाले नेता नजर ऊपर करके नही चल सकते हैं। 



ऐसा काम नही करना चाहिए जिसे जनता के बीच नजर झुका कर चलना पडे। राजनीत में हम परिवार की तरह जिम्मेदारी के साथ सबका साथ,सबका विकास एवं सबके विश्वास के साथ काम कर रहे हैं। 



बहन जी की सरकार में जन्म दिन के नाम पर वसूली होती थी। वही सपा में महिलाओं की इज्जत लोग सरेआम लूटते थे। व कांग्रेश में परिवार वाद को बढावा मिलता था। 



आज नारी सुरक्षा,बहनो की सुरक्षा, उनके जीवन यापन के लिए तमाम योजनाएं चलायी जा रही है। 2014,2017,2019 की तरह 2024 में भी आप लोगो के सहयोग से बीजेपी की सरकार बनेगी।




  कार्यक्रम में सबसे पहले मुख्य अतिथि मोहन यादव व विशिष्ठ अतिथि सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह सहित सभी अतिथियों को फूलमाला पहना कर स्वागत किया। 







कार्यक्रम का समापन जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप उर्फ बमबम ने किया।






सांसद पुत्र भी रहे मौजूद

सांसद कीर्तिवर्धन सिंह के पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह भी जन सभा में आगे बैठकर कोट के प्रबंधक हरीश पान्डेय के साथ जनसभा में भाषण सुनते रहे और बीच बीच जब नारे बाजी होती मोदी मोदी के जयकारे लगते तो ताली बजाते भी दिखे।

 


भीषण गर्मी में महिलाएं भी रही जुटीः

 भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के सातथ महिलाए भी भीषण गर्मी में जुटी रही।




पुलिस का खासा इंतजामः

जनसभा में कोतवाल चितवन कुमार व मंच के पास अतिरिक्त कोतवाल अरूण राय के सात साथ अंदर व बाहर जगह जगह पर  पुलिस के दौरान मुस्तैद रहे।


प्रमुख रूप से रहे मौजूद

कार्यक्रम में विद्याभूषण द्विवेदी, विधायक उतरौला राम प्रताप लर्मा,मैहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी,विधायक गौरा प्रभात कुमार वर्मा,एम एलसी अवधेश कुमार उर्फ मंजू सिंह,विधायक रमापति शास्त्री,एम एलसी अवनीश कुमार सिंह, डा0पुष्कर मिश्र, सांसद गोन्डा कीर्तिवर्धन सिंह ने मोदी व योगी के सहयोग से चल रही सभी कल्याणकारी योजनांओ के बारे में बताते हुए 2024 की तैयारी में जी जान से जुटने की अपील किया। 



इनकी भी रही मौजूदगी

इस मौके पर अध्यक्ष जिला पंचायत घनश्याम मिश्र, आशीष त्रिपाठी, प्रमुख जगदेव चौधरी, अनूप गुप्ता,दीपक गुप्ता,नंद किशोर नंदू,यूपी सिंह,हरीश पाण्डेय, कमलेश पान्डेय, वैभव सिंह, पंकज सिंह, जसवंद लाल सोनकर,बाबूलाल शास्त्री, रणजीत श्रीवास्तव, बिट्टू सिंह, दुर्गेश सोनी, राजीव रस्तोगी , सालिक दिनारा,पवन मझारा ,राजेश सिंह,अंग्ररेज सिंह,सोनू सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे