Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

Sant kabir nagar: भाजपा ने हर वर्ग का किया विकास - राष्ट्रीय उपाध्यक्ष




क्षेत्र का प्रमुखता से किया विकास - राज्यमंत्री
आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से ही लोगों से संवाद स्थापित किया जा रहा है। साथ ही भाजपा शासन के नौ साल की उपलब्धियों को गिनाने का कार्य भाजपा नेताओं द्वारा किया जा रहा है। 



इसी कड़ी में सोमवार को मेंहदावल नगर में स्थित जनता वैदिक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने प्रबुद्ध वर्ग संग सीधा संवाद स्थापित किया गया। 


केंद्र और प्रदेश की दोनों ही भाजपानीत सरकारें अति गरीबों के खुशहाल जीवनयापन के लिए कार्य कर रही हैं। हर वर्ग का विकास भाजपा द्वारा किया जा रहा है।



कांग्रेस और सपा सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इन सरकारों में केवल गरीबों का शोषण हुआ है। जबकि बीजेपी की सरकार में गरीब को खुशहाल जीवन बिताने के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। कांग्रेस और सपा दोनों एक ही प्रवृत्ति के हैं। 



दोनों अपनी प्रवृत्ति के अनुसार काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि 'पीएम मोदी ने एक धर्म श्रेष्ठ धर्म का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने भारत की एकता और अखंडता का पूरी दुनिया के अंदर डंका बजाया। पूरी दुनिया में भारतीय तिरंगे को लहराया है। 


पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में सबका साथ, सबका विकास के नीति पर कार्य किया है। वहीं विपक्षी पार्टीयों के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह अनर्गल बातें करते हैं। इसीलिए जनता बार-बार मोदीजी का समर्थन करती है। 



सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रभारी राज्य मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी, तब हम लोग आंदोलन करते थे। वंदे मातरम नहीं गा सकते थे। अब वंदे मातरम का गीत पूरे भारत में ही नहीं विदेशों में भी गाया जा रहा है। यह गर्व की बात है कि अब श्रेष्ठ भारत का निर्माण हो रहा है। 



 बैंकों में गरीब लोगों के निशुल्क खाते खोले गए। प्रधानमंत्री जनधन योजना चलाई जा रही है, जो गरीबों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो रही है। बैंकों में खाता खोलने से गरीबों को सीधे खातों में योजनाओं का अनुदान भेजा जा रहा है। 



इससे बिचौलियों का काम खत्म हो गया है। वहीं मंत्री ने प्रबुद्ध वर्ग से सीधे संवाद स्थापित कर 2024 में बीजेपी को और मजबूत करने की अपील की। मंत्री ने बीजेपी की प्रमुखता में विकास, राष्ट्रवाद को प्राथमिकता बताया है। 



हर क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद प्रवीण निषाद, विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर पांडेय, भूपेंद्र त्रिपाठी, सेतुभान राय, प्रमुख प्रतिनिधि बसंत तिवारी, इंद्रसेन सिंह, आशीष त्रिपाठी, बृजनंदन पाठक, प्रधान धर्मेंद्र गुप्ता, प्रधान गुरुचरण, विंध्याचल सिंह, अजय सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह समेत कई सैकड़ो लोग मौजूद रहे।



इसके साथ ही प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रभारी मंत्री द्वारा भी संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे