Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इटियाथोक में लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया सपा मुखिया अखिलेश यादव का जन्मदिन



ए आर उस्मानी 

गोण्डा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन शनिवार को आरपीएस इंटर कॉलेज रामदेव नगर, इटियाथोक में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व में लोक कल्याण दिवस के रूप में मनाया गया।


     भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने केक काटा। इसके बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार शुक्ल ने अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व काल में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में देवीपाटन मंडल की चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों को चुनाव जिताकर अखिलेश यादव को जन्मदिन का तोहफा देने की अपील की।


इस दौरान जमाल मोहम्मद चौधरी, मंसाराम मिश्रा, हरेंद्र कुमार पांडेय, शकील, मनोज कुमार मिश्र, अशोक दुबे, सुनील  तिवारी, रितेश शुक्ल, अटल बिहारी पांडेय प्रधानाचार्य अशोक शुक्ल, कर्ताराम यादव, देवी प्रसाद तिवारी, संजय सिंह, राजेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने अखिलेश यादव के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की ईश्वर से प्रार्थना की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे