Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मातमी धुनों के साथ सुपुर्द ए ख़ाक हुए ताजिये, रहे सुरक्षा के कड़े इंतजाम



ताजियों पर हाजिरी लगाकर मांगी मन्नत,अखाड़ेबाजों ने दिखाएं करतब

कमलेश

ईसानगर खीरी:ईसानगर क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर मातमी धुनों के साथ शनिवार को ताजिये कर्बला में सुपुर्द ए ख़ाक हो गये। इस बीच प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई,जो सुबह से ही गांवों से लेकर कर्बला तक मुस्तैद रहे।

शनिवार को मोहर्रम के अवसर पर खमरिया, बेहटा, जसवंतनगर, सरैंया,जेठरा,समर्दा,अल्लीपुर,खमरिया,मूसेपुर,कटौली,समैसा,ऊंचगांव, सहित क्षेत्र के गांवों में रखे ताजिये अलग अलग स्थानों पर एकत्रित हुए जहां से मातमी धुनों के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच अपने निर्धारित मार्गों पर भ्रमण किया। इस दौरान ताजिएदारों के अलावा ताजिया देखने के लिए काफी संख्या में लोग उमड़ पड़े। महिलाएं व बच्चों ने कर्बला तक ताजिये देखने के लिए पहुँचें वही विभिन्न रास्तों से गुजर रही ताजियों को महिलाओं एवं बच्चों ने घरों की छतों से भी देखा। इससे पूर्व मोहर्रम की नौ तारीख को क्षेत्र में सुबह से लेकर शाम तक कार्यक्रम हुए।


ताजियों पर हाजिरी लगाकर मांगी मन्नत,अखाड़ेबाजों ने दिखाएं करतब

ताजियेदारों ने ताजियों पर हाजिरी लगाकर हर खास ओ आम के लिए मन्नत और दुआ मांगी। लोग देर रात तक मर्शिया पढ़कर गम ए हुसैन में शरीक हुए। वही ताजिए कर्बला में सुपुर्द ए खाक से पहले अखाड़ेबाजों ने करतब दिखाते हुए जगह-जगह अखाड़ेबाजी का प्रदर्शन किया,हुसैन की याद में सिर पर कांच की रॉड,तलवार बाजी,सर पर आग से जलती हुई हांडी इत्यादि कई हैरतअंगेज प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।


सीओ की अगुवाई में बड़ी संख्या में तैनात रहा फ़ोर्स


शांति पूर्वक ताजिए कर्बला में सुपुर्द ए खाक होने तक सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ पीपी सिंह ने संभालते हुए थानाध्यक्ष ईसानगर पंकज त्रिपाठी,थानाध्यक्ष खमरिया अजय राय की देखरेख में करीब 250 उपनिरीक्षक समेत पुलिस कर्मियों की तैनाती की जिसमें उपनिरीक्षक सुनील तिवारी,सुशील तिवारी,धर्मेंद्र सिंह,राहुल सिंघल,विद्यासागर शुक्ला,सुनील बाबू अवस्थी,रामशेष यादव,कृष्ण चंद्र तिवारी व महिला सिपाही अर्चना भाटी,सोनिया सागर,प्रियंका भाटी,नेहा दिनकर समेत सिपाही धीरेन्द्र सिंह,अशोक तिवारी,हरिहर प्रसाद,तिलेश्वत यादव,धीरेन्द्र सिंह के साथ साथ अतिरिक्त उपनिरीक्षक व सिपाही मुस्तैद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे