Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अकीदत के साथ निकला जुलूस, ताजियों को किया गया सुपुर्द-ए-खाक



खोरहंसा में नियाजी कमेटी की देखरेख में निकला जुलूस, सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस रही तैनात 

ए आर उस्मानी 

गोण्डा। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम पर आज शहर के साथ ही जिलेभर में ताजियों का जुलूस निकाला गया। मोहर्रम के इस जुलूस में सभी धर्मों के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत की। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और ड्रोन से नज़र रखी जा रही थी।

       करबला में हजरत इमाम हुसैन की शहादत 72 साथियों के साथ हुई थी। उनकी याद में मुहर्रम मनाया जाता है। इस दिन हजरत इमाम हुसैन और हुसैन को मानने-चाहने वालों द्वारा ताजिया का जुलूस निकालकर गाजे बाजे के साथ कर्बला में ले जाकर सुपुर्द-ए-खाक किया जाता है। मुहर्रम की पहली तारीख से इस्लामी नये साल की शुरूआत होती है। मुहर्रम की दस तारीख को गम के माहौल में ताजियों को दफना दिया जाता है। शुक्रवार को रंजोगम के मातमी त्यौहार मौहर्रम पर मुस्लिम धर्म के अनुयायियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुस्लिम त्यौहार कमेटी ने इस मौके पर नगर के प्रमुख मार्गों से जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान घोड़े एवं तोप आकर्षण का केन्द्र रहे। जुलूस का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। मुहर्रम पर मुस्लिम त्यौहार कमेटी के तत्वावधान में जुलूस निकाला गया। इसमें मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने अपने करतब दिखाए। गोण्डा शहर के साथ ही नवाबगंज, वजीरगंज, करनैलगंज, परसपुर, खरगूपुर, इटियाथोक, धानेपुर, मनकापुर, खोरहंसा, काजीदेवर समेत विभिन्न कस्बों व गांवों में अकीदत के साथ भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जुलूस निकाला गया। देर शाम को ताजियों को गम और मातम के बीच कर्बला में दफना दिया गया। इस दौरान चिश्तीपुर नियाजी मोहल्ला के नियाजी कमेटी ने अहम भूमिका निभाई। तदबीर नियाजी, फिरोज नियाजी, सईद नियाजी, लैब नियाजी, साहिबे आलम, नसीम, अशद नियाजी, सरवेज नियाजी, सहील नियाजी, पुत्तन नियाजी आदि जुलूस को सकुशल संपन्न कराने में डटे रहे। इस मौके पर कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक मयफोर्स भ्रमणशील रहे जबकि खोरहंसा चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह, हेड कांस्टेबल राजकिशोर रावत भी दल-बल के साथ तैनात रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे