पलिया का सूर्य कर रहा है,अफ्रीका को आलोकित | CRIME JUNCTION पलिया का सूर्य कर रहा है,अफ्रीका को आलोकित
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलिया का सूर्य कर रहा है,अफ्रीका को आलोकित



आनंद गुप्ता

पलियाकलां(खीरी)पलिया नगर की विशिष्ट प्रतिभा अफ्रीकी देशों को अपनी अद्वितीय चमक से प्रकाशित कर रही है।नगर के अजय गोयल आज सीए ऊत्तम अंको में उत्तीर्ण करने के बाद अफ्रीकी देश तंजानिया में  विगत 5 वर्षों से एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में महा प्रबंधक वित्त के पद पर कार्यरत हैं।



उन्होंने तंजानिया में जाकर यूरोप व अफ्रीकी देशों में रहने वाले भारतीयों से ऑनलाइन सम्पर्क करके हिंदी भाषा व भारतीय सभ्यता व संस्क्रति को जीवंत रखने के लिये'हिंदी हैं हम'एक अंतरराष्ट्रीय संस्था का गठन किया।संस्था का मुख्य उद्देश्य अफ्रीका व यूरोप में रहने वाले भारतीयों के अंतस्तल में हिंदी व भारतीय मूल्यों के प्रति स्नेहिल अनुराग उतपन्न करना है।आज अजय गोयल वित्तीय प्रतिभा के साथ साथ अफ्रीका सहित यूरोपीय देशों एक प्रतिष्ठित कवि व साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।उन्होंने कई देशों में भारत के प्रसिद्ध कवि सुरेंद्र शर्मा,डॉ हरिओम पंवार व गजेंद्र सोलंकी के साथ मंच साझा किया है।तंजानिया में उन्हें भारतीय संस्क्रति व हिंदी का अग्रदूत कहा जाता है।तंजानिया में स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय उच्चायुक्त ने अभी हाल में उन्हें आमंत्रित किया।उन्होंने अजय गोयल को भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर से मिलवाकर उन्हें उनके हिंदी व भारत प्रेम के बारे में बताया।जिससे भारतीय विदेशमंत्री अजय गोयल से बहुत प्रभावित हुये।अजय गोयल को उन्होंने भारत की तरफ से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इसका बहुत कुछ श्रेय अजय गोयल अपने साहित्यक गुरु जिला पंचायत बालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार भाटी को देते हैं।उन्होंने बताया कि मैंने कविता लिखना , मंच सन्चालन व देश प्रेम का भाव भाटी जी से ही सीखा है।आज जहाँ मैं हूँ,वहां पहुंचाने में भाटी जी का अमूल्य योगदान है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे