Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोंडा:कलश यात्रा के साथ हुआ महायज्ञ का शुभारंभ



बीपी त्रिपाठी 

गोण्डा। मंगलवार को गायत्री परिवार की तरफ से श्रीमद् पावन प्रज्ञा पुराण कथा एवं पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ की मंगल कलश यात्रा पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोकलपुर से डीहा होते हुए गुरु बाबा के स्थान तक निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं व महिलाओं ने हिस्सा लिया।

     अखिल विश्व गायत्री परिवार मोकलपुर के नाम से यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा का शुभारंभ होने के पहले लोगों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। यह यज्ञ 8 से 13 अगस्त तक चलेगी। पूर्णाहुति व भंडारे के साथ यज्ञ का समापन 13 अगस्त को होगा। कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद ओझा की मुख्य भूमिका रही। पूजा पंडित, राहुल देव तिवारी, पंडित अमर दीक्षित, पंडित जवाहरलाल मिश्रा, पंडित कौशल किशोर, पंडित रामतेज मिश्रा, पंडित ठाकुर प्रसाद तिवारी, पंडित जगपाल के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया जाएगा। इस मौके पर मंडली अध्यक्ष वीर विक्रम सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, संदीप तिवारी एडवोकेट, शिक्षिका अनुजा तिवारी, विनीत कुमार चौबे, विश्वास चतुर्वेदी, प्रमोद तिवारी, संतोष चौबे, लालजी शुक्ला सहित सैकड़ों महिलाएं एवं पुरूष मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे