Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बोलो सीमा जय श्रीराम, इंटरनेट पर वायरल हुआ गाना: आपने सुना क्या? नही सुने तो अभी सुने….



                                वायरल वीडियो 


उमेश तिवारी 


पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को लेकर भारत में तरह-तरह की चर्चा जारी है। जांच एजेंसी ने कई राउंड पूछताछ भी की है। पाकिस्तान के मुस्लिम समाज की सीमा हैदर पर पाकिस्तानी जासूस होने का भी शक है। हालांकि, अभी तक इसके पुख्ता सबूत सामने नहीं आए हैं।



वायरल गाना

 इस बीच, इंटरनेट पर सीमा हैदर और सचिन मीना के प्रेम संबंध को लेकर कई गाने सामने आ चुके हैं। यूट्यूब पर एक गाना- 'बोलो सीमा जय श्रीराम' तेजी से वायरल हो रहा है।


यह गाना 'बेस्ट भोजपुरी' यूट्यूब चैनल के द्वारा जारी किया गया है। इसका टाइटल- 'चार लइका के माई' दिया गया है। इस गाने को राजन रंगीला ने गाया है। इसका लिरिक्स सुमित गिरि ने लिखा है। केके राजू ने इसे संगीत दिया है। इसे बिहार की राजधानी पटना में रिकॉर्ड किया गया है। इस गाने को अभी तक 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।



पाक हसीन सीमा हैदर की प्रेम कथा

आपको बता दें कि अपने आशिक से मिलने की बेताबी में सीमा हैदर तीन देशों की सरहद लांघकर ग्रेटर नोएडा पहुंच गई। सीमा चार बच्चों की मां है। ग्रेटर नोएडा पहुंचने के बाद दोनों कई दिनों तक साथ रहे। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट से जमानत भी मिल गई है।



आपको यह भी बता दें कि दोनों की मुलाकात पबजी गेम खेलते हुए हुई थी। दोनों की फोन पर बातचीत भी होती थी। वीडियो कॉल के जरिए दोनों प्रेम का इजहार किया करते थे। बाद में सीमा दुबई , शारजाह और नेपाल के रास्ते भारत पहुंच गई। नेपाल सीमा पर सीमा की बस की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसबी के दो लोगों को को सस्पेंड भी कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे