Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:सदभावना की मजबूती का जताया गया संकल्प



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय तहसील सभागार में शुक्रवार को सदभावना दिवस के तहत प्रतिज्ञा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती की स्मृति में शासनादेश के तहत हुए कार्यक्रम में एसडीएम लालधर सिंह यादव ने अधिवक्ताओं तथा कर्मचारियों व सभागार में मौजूद लोगों को देश की भावनात्मक एकता और सदभावना की मजबूती के लिए समर्पित होने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में लोगो ने देश के विकास के लिए जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा के भेदभाव से रहित होकर अहिंसक समाज के निर्माण में योगदान का भी संकल्प ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन पूर्व अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। समारोह को उपाध्यक्ष लाल विनोद सिंह, महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल एवं लेखपाल संघ अध्यक्ष रामचंद्र त्रिपाठी ने भी संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सदभावना के मूल्यों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर संतोष पाण्डेय, हरिश्चंद्र पाण्डेय, दिनेश मिश्र, सिंटू मिश्र, अबरार अहमद, दिनेश सिंह, आशीष तिवारी, प्रदीप सिंह आदि अधिवक्ता रहे। इसी सिलसिले में नगर पंचायत कार्यालय में चेयरपर्सन अनीता द्विवेदी ने सभासदों व नपं कार्मिकों को सदभावना का सामूहिक संकल्प दिलाया। संचालन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने किया। इस मौके पर सभासद आशीष जायसवाल, सभासद शेरू खां, सभासद दारा सिंह, सभासद सोनू शुक्ला, सभासद मो. मोकीम, सभासद मो. इसरार, सभासद संजय सिंह, सभासद कैलाश त्रिपाठी आदि रहे। सांगीपुर थाने में थानाध्यक्ष मनोज यादव ने पुलिसकर्मियों को सदभावना का संकल्प दिलाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे