उमेश तिवारी
महराजगंज: नेपाल - भारत मैत्री संघ द्वारा आयोजित भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में रूपन्देही जिले के बेलहिया कस्बे में शुभकामना आदान-प्रदान का एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें भारत और नेपाल के बड़ी संख्या में लोगों ने सिरकत किया।
शुभकामना आदान-प्रदान कार्यक्रम में भारत के सोनौली ( कुनसेरवा ) निवासी मनोज त्रिपाठी को नेपाल - भारत मैत्री संघ का सर्वसम्मति से आजीवन सदस्य चुन लिया गया।
भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के 77 वीं वर्षगांठ पर शुभकामना देने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए संघ के सलाहकार और प्रमुख अतिथि होटल नान्स के प्रोप्राइटर चन्द्र प्रकाश श्रेष्ठ ने कहा कि भारत हमारा अभिन्न मित्र है। हमारा रोटी बेटी का रिश्ता है। हमारा खून एक है। यह रिश्ता सदियों से चला आ रहा है। हमें इस रिश्ते को और प्रगाढ़ बनाने की जरूरत है। नेपाल की तरफ से पूरा राष्ट्र भारत के स्वतंत्रता दिवस की 77 वीं वर्षगांठ पर शुभकामना देता है। भारत और नेपाल दो जिस्म जरूर है पर एक जान हैं। हमारे रिश्ते हमेशा मजबूत रहेंगे।
कार्यक्रम के दौरान नेपाल - भारत मैत्री संघ द्वारा सर्वसम्मति से आजीवन सदस्य चुने जाने पर मनोज त्रिपाठी ने कहा कि आज मैं अपने आप को पूरी तरह से गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर मैं सिर्फ इतना कह सकता हूं की भारत - नेपाल के बीच केवल एक सीमा रेखा है बावजूद इसके हमारे दिलों में दोनों देशों के प्रति अटूट श्रद्धा,प्रेम और भाईचारा है। हमारे यशस्वी और लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेपाल की तरक्की,बहबूदी और विकास के लिए हमेशा सोचते रहते हैं चाहे वह काठमांडू में भयानक आपदा हो या कोरोनाकाल हो उन्होंने नेपाल की बढ़-चढ़ कर मदद की।उन्होंने कहा कि नेपाल भारत और भारत नेपाल के बिना पूरी तरह अधूरा है जिसे और मजबूत बनाने की जरूरत है। संघ के आजीवन सदस्य के रूप में चुने जाने के लिए मैं आप सभी का नमन, बंदन और हृदय से आभार प्रकट करता हूं। मैं सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास के तहत आप सभी के लिए हर कदम,हर समय चलने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल - भारत मैत्री संघ के अध्यक्ष श्री चन्द गुप्ता तथा संचालन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार गुप्ता ने की।
इस अवसर पर संघ के धकधई शाखा के अध्यक्ष बेचन प्रसाद गुप्ता, सिद्धार्थनगर वार्ड नं एक के अध्यक्ष उज्वल पोखरेल,शनशाइन विद्यालय के संस्थापक व प्राचार्य डा ज्ञान देव हटुवाल, सिद्धार्थ संजाल रूपन्देही के अध्यक्ष अनिल ज्ञवाली, सिद्धार्थ नगर उद्योग वाणिज्य संघ के महासचिव कृष्ण घिमिरे, नगर पंचायत सोनौली के सभासद राज नायक, मनोज त्रिपाठी, भंसार एजेन्ट संघ के अध्यक्ष मधू पंथी, सिद्धार्थ होटल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष तथा होटल सिटी सेंटर के प्रबंधक भोज बहादुर खत्री, चंद्रिका मणि त्रिपाठी कोषाध्यक्ष,रूपी राना,सुषमा शाही सदस्य,नलिन शर्मा सचिव, पशुपति वर्मा उपाध्यक्ष के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में संघ के सहकोषाध्यक्ष जया उपाध्याय ने एक भजन भी प्रस्तुत किया। जिसे लोगों ने खूब सराहा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ