Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नए सत्र में नया सवेरा



आनंद गुप्ता 

महराजगंज रायबरेली शासन की योजना नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम के तहत राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ गर्बी की प्रधानाचार्या सुनीता सिंह का विद्यालय में आगमन हुआ। वन्दना सभा में प्रधानाचार्य वीरेन्द्र वर्मा ने सुनीता सिंह का परिचय कराया।  आचार्या सरोज मौर्या ने बैच रोली लगाकर स्वागत किया। सुनीता सिंह ने आज की वन्दना सभा में दीप प्रज्ज्वलन, एवं वन्दना के पश्चात छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सब एक अच्छे विद्यालय के छात्र हैं शासन का प्रयास आप सभी को और अधिक उत्कृष्ट बनाना है। इसी कड़ी में मेरा आगमन आपके विद्यालय में हुआ प्रातः शीघ्र आकर मैंने आप सभी का आगमन और छात्र-छात्राओं द्वारा मुख्य द्वार पर मन्दिर भाव से भूमि वन्दन देखा जो मुझे बहुत अच्छा लगा। विद्यालय में शौचालय आदि का निरीक्षण, जल व्यवस्था, वाटर कूलर एवं  प्रयोगशाला, आदि का भौतिक निरीक्षण किया। कक्षाचार्य द्वारा उपस्थिति बेला के पश्चात प्रभावी वन्दना सभा में रहकर मन आध्यात्मिक अनुभव से अविभूत हुआ। आप सभी एक श्रेष्ठ विद्यालय के छात्र हैं। आप सभी ने राष्ट्र का स्वरूप पाठ पढ़ा होगा। उसमें राष्ट्र के तीन प्रमुख अवयव बताए गए हैं। प्रथम एक निश्चित भूभाग, दूसरा वहां रहने वाला पुत्रवत समाज जो इस भूमि को मां मानता है अर्थात भूमि एवं जन के साथ तीसरा प्रमुख घटक जिसके कारण किसी राष्ट्र की पहचान अक्षुण्ण बनती है वह है वहां के समाज के नियम उपनियम संस्कार से युक्त कार्यशैली जो उस राष्ट्र की आत्मा कहलाती है वह है वहां की संस्कृति इन तीन घटकों से राष्ट्र बनता है। अतः आप सभी अपने राष्ट्र को और अधिक गौरवशाली बनाने का प्रयत्न करें। जिन छात्र-छात्राओं ने प्रत्येक जानकारी से अपडेट रहने के लिए दीक्षा एप डाउनलोड नहीं किया है कर लें। स्विफ्ट चैट बोट से सार्वभौमिक जानकारी ली जा सकती है। अतः ये दोनो एप प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर लें। ताकि आप जीवन के हर क्षेत्र का ज्ञान प्राप्त कर सर्वज्ञ बने। ऐसी मेरी शुभेच्छा है। आप सभी को विशेष साधुवाद के साथ यशस्वी जीवन के लिए शुभ कामनाएं। अन्त में प्रधानाचार्य ने राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊ गर्बी की प्रधानाचार्या सुनीता को धन्यवाद ज्ञापित किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे