Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

करनैलगंज में छुट्टा गोवंशो को पकड़ने में पशुपालन विभाग के छूटे पसीने



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। छुट्टा गोवंशो को पकड़ने में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों के पसीने छूट रहे हैं। करनैलगंज रेलवे स्टेशन, तहसील व थाना, ब्लॉक के पास घूम रहे दो छुट्टा सांड़ को पकड़ने पहुंची टीम को जानवरों ने खूब दौड़ाया। विकास खंड करनैलगंज के पशुपालन विभाग के डिप्टी सीबीओ अरुणेन्द्र सचान ने बताया कि लगातार अभियान चलाया जा रहा है मगर जानवरों को पकड़ने में अन्य विभागों के कर्मचारियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। उसके बावजूद पकड़े गए गोवंश को कटरा ब्लॉक के कान्हा गोशाला में संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया इस अभियान में दो टीमें कार्य कर रही हैं। एक टीम नगर पालिका क्षेत्र के गोवंश को पकड़ रही है। दूसरी टीम विकास खंड की है जो ग्रामीण क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को पकड़ रही है। जानवरों को नजदीकी गौशाला में संरक्षित किया जा रहा है। अब तक 200 से अधिक गोवंश को कटरा व करनैलगंज के गौशालाओं में संरक्षित किया जा चुका है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे