लालगंज:बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मचा कोहराम | CRIME JUNCTION लालगंज:बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मचा कोहराम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:बाइक की टक्कर से महिला की मौत, मचा कोहराम



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़। दवा लेने निकली महिला को अज्ञात बाइक ने जोरदार टक्कर मार दिया। गंभीर दशा में इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही महिला की मौत हो गयी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया है। लालगंज कोतवाली के पहिलेपार डिहवा ढ़िगवस गांव की सरिता देवी 34 पत्नी अरूण कुमार सरोज दोपहर दवा लेने बेलहा आयी थी। यहां से किसी कार्य से वह पैदल सड़क किनारे से नया पुरवा जा रही थी। इसी बीच अज्ञात बाइक ने महिला को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए ट्रामा सेण्टर भेजवाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल महिला को स्वरूप रानी अस्पताल प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गयी। इसके बाद परिवार के लोग शव को लेकर घर चले गये। महिला के मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का पति घर पर खेती का काम करता है। उसके दो पुत्रियां व एक पुत्र है। कोतवाल प्रशासनिक अवन कुमार दीक्षित का कहना है कि सोमवार की रात करीब ग्यारह बजे मृतका महिला के परिवार के लोगों से घटना की सूचना मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह जिला मुख्यालय भेजवाया गया है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे