लालगंज:स्कूल कॉलेजों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने मचाया धमाल | CRIME JUNCTION लालगंज:स्कूल कॉलेजों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने मचाया धमाल
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:स्कूल कॉलेजों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बच्चों ने मचाया धमाल



अभय शुक्ला 

लालगंज प्रतापगढ़। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर आइन्सटीन पब्लिक स्कूल धधुआ गाजन के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आइन्सटीन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं शाश्वत मिश्र, आराध्या तिवारी, संस्कृति तिवारी, अमृतांश गुप्ता, समृद्धि कनौजिया, स्वीकृति सरोज, सामर्थ श्रेय, शानवी ओझा, श्रद्धा मिश्रा, आराध्या कोरी आदि ने गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो भजन पर मनमोहक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं स्कूल की छात्रा परी पाण्डेय, तार्या शुक्ला आदि ने श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासुदेवा के भजन पर नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम के दौरान छात्र हर्ष सिंह ने कृष्ण अर्जुन संवाद पर कविता पाठ करके लोगों की जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार ओझा, कुसुमा यादव, अर्चना तिवारी, शिवांगी गुप्ता, दीप्सि सिंह, आयुषी मिश्रा तथा मयंक तिवारी ने सामूहिक रूप से किया। प्रधानाचार्य मनोज ओझा ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। इस मौके पर सौरभ मिश्र, रागिनी त्रिपाठी, सपना यादव, आस्था, मनीषा, अमरेश यादव, संध्या मिश्रा आदि मौजूद रहे। इधर सगरा सुंदरपुर स्थित रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज एवं चिल्डेªन पैराडाइज स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने मनमोहक झांकी निकाली। कार्यक्रम में दही हाण्डी फोड़ने की प्रतियोगिता भी हुई। शिक्षक चर्तुभुज मिश्र, सुशील, समशाद अहमद, सरोज सिंह व संजू तिवारी को आदर्श शिक्षण कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। संचालन राज त्रिपाठी विद्रोही व संयोजन धु्रव नारायण मिश्र ने किया। प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर किरन ओझा, कुलदीप मिश्र, रामप्रसाद, देवयानी यादव, सुचित्रा त्रिपाठी, पारूल शुक्ल, डॉली पाण्डेय, अनामिका, श्रुति पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे