Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:बाइक से गिरने पर महिला की मौत, कोहराम



अभय शुक्ला 

लालगंज, प्रतापगढ़। बाइक असंतुलित होने से महिला की गिरने से मौत हो गयी। मौत की खबर घर पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के अर्जुनपुर के देवापुर निवासी रामलखन की पत्नी मंशाईन उर्फ केसरी 52 पडोस के साथ शनिवार को कलुआपुर रिश्तेदारी गयी हुई थी। वहां से वापस घर लौटते समय गांव के समीप अचानक बाइक असंतुलित होने से वह गिर गयी। महिला को गंभीर चोटें आ गयी। आननफानन में घायल महिला को लोग लालगंज ट्रामा सेण्टर इलाज को लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे पुत्र मनोज व विनोद तथा संतोष व पुत्रियां रन्नो व मंजू को निराश्रित छोड़ गयी है। परिजन मृतका के शव को लेकर अस्पताल से घर चले गये। घटना के बाबत लालगंज पुलिस ने अनभिज्ञता जतायी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे