Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लीलापुर में फांसी के फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। लीलापुर थानान्तर्गत गहिरी गांव में बुधवार की रात विवाहिता का फंदे से लटकता शव मिला। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर घटना को लेकर मायके के लोग हत्या कर फांसी पर लटका देने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। लीलापुर थानान्तर्गत गहिरी गांव में बुधवार रात करीब तीन बजे गांव निवासी वीरू सरोज पुत्र अशोक सरोज की पत्नी चौबीस वर्षीया खूशबू का शव घर के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना को लेकर मृतका के पिता चिनगू सरोज पुत्र भगौती सरोज निवासी चमरूपुर शुक्लान लीलापुर ने पुलिस को तहरीर दी है। ससुरालीजनों के अनुसार बुधवार की रात खाना खाकर पति पत्नी अपने कमरे में सोने चले गये। रात करीब तीन बजे पति की नींद खुली तो पत्नी को न देख खोजबीन शुरू की। इसी बीच पत्नी को छत के चुल्ले के सहारे फंदे से लटकता देख आवाक रह गया। उसकी चीख सुनकर घर के लोग भी पहुंच गये। जानकारी होने पर गांव के लोग भी जुट गये। घटना की सूचना पुलिस व मृतका के मायके में दी गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पंचनामा कराया और पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। मृतका का विवाह दो वर्ष पूर्व हुआ था। उसके कोई संतान नही थी। इधर जानकारी होने पर मायके से लोग पहुंचे और विवाहिता की हत्या कर उसे फंदे से लटका देने का आरोप लगाने लगे। एसओ सुभाष यादव का कहना है कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा। घटना की जांच की जा रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे