Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वजीरगंज में पुलिस के सामने दबंगों ने दिखाई दबंगई, वीडियो वायरल, जानिए क्या है पूरा मामला


                                   वायरल वीडियो 


डॉ ओपी भारती 

गोंडा: वजीरगंज थाना क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर दबंगों ने डायल 112 पुलिस के सामने ही महिला की पिटाई करके उसे कटीले तार में धक्का दे दिया। कटीले तार में गिरने से महिला को काफी चोटें आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार वजीरगंज थाना क्षेत्र करदा रहने गांव निवासिनी कंचन सिंह सोमवार के दोपहर अपने घर के सामने दरवाजे पर लगे घास और झाड़ियों को साफ कर रही थी। जिससे नाराज होकर के गांव के ही दबंग ने पीड़ित महिला के साथ गाली-गलौज करते हुए विरोध किया। तब महिला ने दबंगों से पूछा क्यों आप गाली दे रहे हो तब दबंगों ने कहा कि जुबान चला रही हो ,जिसके बाद महिला ने दबंगों से डर करके डायल 112 को फोन करके सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। विवाद के बाबत दबंगों से जानकारी ले रही थी।

कटीले तार में दिया धक्का

सूचना पर पहुंचे डायल-112 पुलिसकर्मी दबंगों से विवाद के बाबत जानकारी ले रहे थे कि पुलिस के सामने ही दबंगों ने पीड़ित महिला की पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद दबंगों ने पीड़िता को छुट्टा जानवरों से खेत को बचाने के लिए खेत में लगे कंटीले तार के तरफ धक्का दे दिया।

धक्का लग कर कटीले तार में गिरने से महिला को गंभीर चोटें आई है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस में दी तहरीर

पीड़ित महिला कंचन सिंह ने गांव निवासी दबंगों रूपेश सिंह, अतेश सिंह, लीलावती पत्नी भगवती सिंह के खिलाफ वजीरगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। वजीरगंज पुलिस वायरल वीडियो और दी गई तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई करने में जुटी हुई ।

बोले थानेदार

वजीरगंज थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि महिला के साथ कुछ दबंगों ने मारपीट किया है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तहरीर के आधार पर आरोपी रूपेश सिंह, अतेश सिंह, लीलावती के खिलाफ शान्ति भंग के तहत कार्रवाई की गई है। मामले का जांच पड़ताल जारी रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे